अब मलाल नहीं है

खोकर खुद को इतना खोया हूंँ कि
फिर ना मिलुँ तो मलाल नहीं है |

मैं वक्त से जीतने में इतनी दफा हारा हुँ, 
मैं वक्त से जीतने में इतना कुछ हारा हूंँ, 
अब खुद को भी हार जाऊं तो मलाल नहीं है |

अब मेरा हाल कैसा, 
मैं हूंँ कहांँ, हालातों का मलाल नहीं है, 
मैंने खुशी़ से मतलब चुना है, 
मेरे मतलब के हजा़र दुख तो मलाल नहीं है |





Comments